By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बर्फबारी न होने से किसान-बागवान परेशान.. भविष्य के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत पर जोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बर्फबारी न होने से किसान-बागवान परेशान.. भविष्य के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत पर जोर
himachalweather

बर्फबारी न होने से किसान-बागवान परेशान.. भविष्य के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत पर जोर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/12 at 4:49 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से राज्य के किसान और बागवान परेशान नजर आ रहे हैं.जनवरी महीने में 84 फ़ीसदी और फरवरी महीने के 11 दिनों में 51 फ़ीसदी तक कम बारिश हुई है.बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से नकदी फसल के साथ सेब की पैदावार पर खतरा मंडरा रहा है.किसान-बागवान अपने साल भर की मेहनत को लेकर खासे चिंतित हैं.राज्य में कई ऐसे किसान और बागवान हैं,जिनकी रोज़ी-रोटी इसी के साथ जुड़ी हुई है.ऐसे में अगर मौसम का साथ नहीं मिलेगा,तो आने वाले समय में परेशानियां बढ़ सकती हैं. यह राज्य सरकार के लिए भी चिंता का विषय है.

मौसम में बदलाव की वजह से पौधों की प्रकृति में भी बदलाव

हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान का कहना है कि बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से सेब की पैदावार पर सीधा असर पड़ रहा है.बागवान अपने साल भर की मेहनत को लेकर बेहद चिंतित हैं.सर्दियों के मौसम में अब तक नाममात्र की बर्फबारी हुई है.बर्फबारी न होने की वजह से पौधे की जरूरतें पूरी नहीं हो रही हैं.यही नहीं,बर्फबारी होने से कई ऐसे कीड़े-मकौड़े भी मर जाते हैं, जो पौधे को नुकसान पहुंचा सकते हैं.हरीश चौहान ने कहा कि मौसम में देखा जा रहा यह बदलाव चिंता का विषय है. मौसम में बदलाव की वजह से पौधों की प्रकृति में भी बदलाव हो रहा है.उन्होंने बागवानों की आर्थिकी की रक्षा के लिए किसी बड़ा कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया.

सेब हिमाचल प्रदेश की एक मजबूत आर्थिकी का साधन

वहीं,युवा बागवान मोहित शर्मा ने भी बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से चिंता ज़ाहिर की है.उन्होंने कहा कि इसकी वजह से सेब की पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा.बेहतर पैदावार के लिए पौधे को नमी की जरूरत होती है.बर्फ न होने की वजह से नमी नहीं मिल पा रही है.यह सभी बागवानों के लिए चिंता का विषय है.मोहित शर्मा ने कहा कि ऐसा लगातार तीसरी बार हो रहा है,जब राज्य में सूखे जैसे हालात पैदा हो रहे हैं.बीते साल भी सही तरह से बर्फबारी न होने की वजह से सेब की पैदावार पर असर पड़ा था और कम सेब ही बाज़ार में उतर सका था.कई बागवानों के सेब खराब हो गए थे और उन्हें आर्थिक तौर पर नुकसान झेलना पड़ा था.मोहित शर्मा ने कहा कि सेब हिमाचल प्रदेश की एक मजबूत आर्थिकी का साधन है.ऐसे में सेब की आर्थिकी को नुकसान प्रदेश की आर्थिकी का भी नुकसान है.

TAGGED: Shimla Himachal Pradesh United Farmers Forum
Chandrika February 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ताराहॉल शिमला में उस्तरे से काट दिया युवक का गला…परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की
Next Article पुलिस भर्ती में प्रयोग होने वाले उपकरणों की जांच करेगा माप तोल विभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?