शिमला,संजु चौधरी(TSN)-शिमला में एक युवक पर जानलेवा ह.मले की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है.मामला मंगलवार का है जब अक्षय अपने घर कैथु से ताराहॉल अपने दोस्तों से मिलने गया था,लेकिन कुछ देर बाद घरवालों को किसी ने सुचना दी आपके बेटे की हालत ठीक नहीं है .जिसके बाद मौके पर लोग पहुंचे तो युवक का गला बुरी तरिके से लहू लुहान था.ऐसे में अनजान लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई और युवक को 5:37 पर IGMC अस्पताल पहुंचाया गया ,जहाँ डॉक्टरो का कहना था जल्द ऑपरेशन करना पड़ेगा,परिजनों ने जैसे तैसे पैसे उधार लेके ऑपरेशन करवाया.
वहीं पीड़ित अक्षय की माँ बिमला ने अमन नामक युवक पर गंभीर आरोप लगाए है.उन्होंने मांग की है कि आरोपी को सख्त सजा दी जाए.रोते हुए पीड़ित की माँ ने कहा कि इलाज के लिए पैसे नहीं हैं,दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाते हैं और कोई कार्ड भी नहीं है जिससे इलाज फ्री हो पाए.
शिकायतकर्ता का बयान पर मामला दर्ज
उधर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस आईजीएमसी तक पहुंची और अक्षय की एमएलसी रिपोर्ट प्राप्त की,जिसने एक तेज धार वाले हथियार के कारण जीवन को खतरे में डालने वाली गंभीर चोटों की पुष्टि की।शिकायतकर्ता का बयान धारा 173 B.N.S.S. के तहत दर्ज किया गया था और MLC रिपोर्ट और शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर, उपरोक्त FIR को पुलिस स्टेशन वेस्ट शिमला में पंजीकृत किया गया है.इस मामले की जांच पुलिस स्टेशन वेस्ट के ASI राकेश कुमार जांच अधिकारी द्वारा की जा रही है.
