By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए विभागों को मिलकर करना होगा काम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए विभागों को मिलकर करना होगा काम
himachalNews

किसानों की समस्यायों के समाधान के लिए विभागों को मिलकर करना होगा काम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/12 at 6:08 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-किसानों की समस्यायों के स्थाई समाधान के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करना होगा। इससे जहां किसानों और विभागों का समय बचेगा वहीं योजनाओं के लिए जारी धनराशि का भी सही उपयोग होगा। यह बात चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र मंडी में आयोजित वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए विभागों को एक ग्रुप के तौर पर कार्य करना चाहिए। इसके अंतर्गत एक विभाग द्वारा क्लस्टर में आयोजित कार्यक्रम में अन्य विभाग के अधिकारी भी भाग लें। इससे कार्य से संबंधित जानकारी अन्य विभागों को मिलने से इसमें पहले से कार्य कर रहे विभाग के साथ मिलकर कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे धरातल पर अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं और इनका क्रियान्वन अन्य जगहों पर भी किया जा सकता है।

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में इस पर गहनता से किया गया मंथन

बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र मंडी की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन केंद्र के परिसर में किया गया। इसमें समिति के विभागीय सदस्यों के साथ किसान सदस्यों ने भी भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति डॉ.नवीन कुमार ने सरकार द्वारा कलस्टर स्तर पर कार्य करने पर प्रोत्साहन दिए जाने पर सभी विभागों को आपस में सामन्जस्य स्थापित कर किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान प्रदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि विभाग कलस्टर स्तर पर एकीकृत तौर से गतिविधियों को शामिल करें जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी की जा सके।ऐसे कलस्टर विकसित हो जाने पर अन्य किसानों के लिए एक मॉडल के रूप में कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह या कृषक उत्पादक संगठनों को सस्टेन करने के लिए के लॉग टर्म रोड़ मैप बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

TAGGED: Mandi Chaudhary Sarwan Kumar Himachal Pradesh Agricultural University Palampur
Chandrika February 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 22 वर्षों से नौकरी का इंतजार करने वालों को ना, आईपीएस के बेटे को रातों रात नौकरी
Next Article मंत्री यादविंदर गोमा बोले..गुरु रविदास सामाजिक एकता और समानता के प्रतीक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?