मंडी,धर्मवीर(TSN)-अढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी करूणामूलकों के साथ किए गए वादे को पूरा न होता देख करूणामूलक संघ प्रदेश सरकार से खफा हो गया है।इनका कहना है कि सत्ता में आने से पूर्व कांग्रेस ने प्रदेश के हजारों करूणामूलकों को बिना किसी शर्त के नौकरी देने का वादा किया था।लेकिन सरकार ने इस वादे को पूरा करने की बजाय इन लोगों को विभिन्न वर्गों में बांटना शुरू कर दिया है।
अपने चुनावी वादे को पूरा करे सरकार,बिना किसी शर्त दें एकमुश्त नौकरी
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान करूणामूलक संघ जिला मंडी के अध्यक्ष अनिल बलेनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 22 सालों से करूणामूलक अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है।लेकिन सरकार उन्हें नौकरी देने की बजाय आईपीएस के बेटे को रातों रात नौकरी पर लगा दिया। किस स्पेशल कैटेगरी के आधार पर आईपीएस के बेटे को नौकरी दी इसका जवाब सरकार को देना होगा।उन्होंने सरकार से करूणामूलकों को विभिन्न वर्गों में बांटने की बजाय बिना किसी शर्त एकमुश्त नौकरी देने की मांग उठाई है।
आने वाले कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाने की उठाई मांग
वहीं अजय बलेनिया ने कहा कि प्रदेश में कुल 3234 करूणामूलक हैं,जो नौकरी के इंतजार में हैं।मानसून सत्र में सरकार ने 9 माह के भीतर उन्हें नौकरी देने की बात कही थी,लेकिन सरकार अभी तक करूणामूलको का डाटा ही एकत्रित कर रही है।जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस सरकार करूणामूलकों को लटकाने का काम कर रही है।संघ ने सरकार ने आने वाली कैबिनेट के बैठक में करूणामूलकों को एकमुस्त नौकरी देने के फैसले पर मुहर लगाने की मांग भी उठाई है।
