Una,Rakesh(TSN)-पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे वीरेंदर कवर को फोन पर धमकाने और फिरौती की डिमांड करने वाले एक व्यक्ति को ऊना पुलिस यूपी के बरेली से अरेस्ट किया है. एसपी राकेश सिंह ने आज ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है.
एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन पर धमकाने और फिरौती मांगने की कॉल आई थी. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक टीम गठित कर जांच पड़ताल की.यह नंबर उत्तर प्रदेश के बरेली जगह का पाया गया जिसके बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश जाकर इसे वहां से उन्होंने जांच पड़ताल के दौरान एक युवक जिसका नाम उफरान अली उफ़ इलियास धर्मेंद्र को पकड़ने में सफलता हासिल की है.ऊना पुलिस द्वारा उसे ऊना लाया गया है और उसने फोन पर धमकी दिए जाने की बात भी मानी है.फिलहाल पुलिस द्वारा उसे जल्द कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है.पुलिस के मुताबिक रिमांड के दौरान उससे अहम पूछताछ होगी और यह पता लगाया जाएगा कि फोन करने के पीछे उसका मकसद क्या था.उसके साथ और कौन कौन लोग शामिल है.
