By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर बोले..जिस अखबार की एक कॉपी नहीं बिकती हिमाचल में, उसे दे दिया करोड़ों का विज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर बोले..जिस अखबार की एक कॉपी नहीं बिकती हिमाचल में, उसे दे दिया करोड़ों का विज्ञापन
himachalpolitical

जयराम ठाकुर बोले..जिस अखबार की एक कॉपी नहीं बिकती हिमाचल में, उसे दे दिया करोड़ों का विज्ञापन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/04/17 at 11:03 PM
Share
Jairam thakur
jai ram thakur

Mandi,Dharamvir(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का अखबार है और वे उसे विज्ञापन दे रहे हैं और देते रहेंगे। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार के माध्यम से गांधी परिवार ने जो बेनामी संपत्ति एकत्रित की है अब उसकी जांच हो रही है।यह वो अखबार है जिसपर गांधी परिवार का एकछत्र राज रहा और इसके माध्यम से भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए गए।इस अखबार की हिमाचल प्रदेश में एक भी कॉपी नहीं आती,फिर भी इसे दो करोड़ से अधिक के विज्ञापन दे दिए गए।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची

जयराम ठाकुर ने कहा कि वहीं, अगर प्रदेश की बात करें तो यहां लोग सरकारी मदद के अभाव में अपने गहने गिरवी रखकर ईलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं। कर्मचारियों और पेंशनरों को देने के लिए पैसे नहीं है, जबकि सरकार कांग्रेस की अखबारों को करोड़ों के विज्ञापन जारी कर रही है। पब्लिक रिलेशनल डिपार्टमेंट डीएवीपी रेट पर विज्ञापन देता है लेकिन नेशनल हेराल्ड अखबार को पैसा देने में इन नियमों को भी दरकिनार किया गया। एक तरह से इन्हें दान के रूप में यह पैसा दिया गया है जोकि नहीं दिया जा सकता। जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से लोगों के बीच में ऐसा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के ईशारों पर काम कर रही हैं और इसी के विरोध में ईडी के कार्यालयों के बाहर धरने दिए जा रहे हैं। इन धरनों में संवैधानिक पदों पर बैठे सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों सहित अन्य लोग भी शामिल हो रहे हैं जोकि हास्यास्पद बात है। इन्हें इस बात का ज्ञान नहीं कि केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले की जांच उनकी सरकार के समय में ही शुरू की थी। कांग्रेस के समय में केंद्रीय एजेंसियां दबाव में काम करती थी लेकिन अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में यह पूरी निष्पक्षता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज लोगों के बीच इस सच को लाने की जरूरत है और भाजपा इस सच को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika April 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Una Police पूर्व मंत्री वीरेंदर कवर को धमकाने वाले व्यक्ति को ऊना पुलिस ने यूपी से किया अरेस्ट
Next Article SP Sakshi verma DC, SP और कोर्ट परिसर को किया सैनिटाइज.. नहीं मिला बम या अन्य संधिग्द सामान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?