Shimla, Sanju ( TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी क्षेत्र के घनपेरी गांव में एक महिला की निर्मम ह.त्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर शव को घर के आंगन में दफनाने और जलाने की कोशिश की।पुलिस ने आरोपी तोता राम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है। दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उनका चार साल का बेटा भी है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों को घर में गतिविधियों पर संदेह हुआ और उन्होंने मृतका के परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घर के आंगन में एक गड्ढे में गुलशन का अधजला शव पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शव को पहचान से बचाने के लिए पेट्रोलियम पेंट और लकड़ियों से जलाने की कोशिश की गई थी।अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
