मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी।विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि रोहड़ू क्षेत्र की 22 सड़कों के लिए पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत 64 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 250 से 300 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। रोहड़ू-चिड़गांव सड़क सुधार के लिए 19 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं, डोडरा क्वार सड़क के बजट पर लगी रोक भी हटा दी गई है। उन्होंने कहा कि 150 से अधिक आबादी वाले गांवों के लिए नई सड़कें बनाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान 11.19 करोड़ की लागत से बने सन्दौर पुल का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि यह पुल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा।प्रतिभा सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी को राजा वीरभद्र सिंह के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। साथ ही राजा वीरभद्र सिंह पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और गीत का भी विमोचन किया गया।
