By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रोहड़ू में विक्रमादित्य व प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रोहड़ू में विक्रमादित्य व प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण
himachalNews

रोहड़ू में विक्रमादित्य व प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/17 at 8:44 PM
Share
Rohru, 17 November-:रोहड़ू के पुराने बस अड्डे पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के आधुनिक निर्माता कहे जाने वाले राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह की दृष्टि और नेतृत्व ने प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी राजा साहब ने कभी प्रदेश की प्रगति में रुकावट नहीं आने दी और इसी कारण वे आज भी सभी दलों के लोगों द्वारा सम्मानित किए जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार थमने नहीं दी जाएगी।विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि रोहड़ू क्षेत्र की 22 सड़कों के लिए पीएमजीएसवाई फेज-4 के तहत 64 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 250 से 300 करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। रोहड़ू-चिड़गांव सड़क सुधार के लिए 19 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं, डोडरा क्वार सड़क के बजट पर लगी रोक भी हटा दी गई है। उन्होंने कहा कि 150 से अधिक आबादी वाले गांवों के लिए नई सड़कें बनाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान 11.19 करोड़ की लागत से बने सन्दौर पुल का लोकार्पण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि यह पुल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा।प्रतिभा सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी को राजा वीरभद्र सिंह के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। साथ ही राजा वीरभद्र सिंह पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और गीत का भी विमोचन किया गया।

TAGGED: Rohru Unveiling of the statue of Virbhadra Singh
Chandrika November 17, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में फूटा दलित संगठनों का गुस्सा, बढ़ते अत्याचारों के विरोध में शोषण मुक्ति मंच का प्रदर्शन तेज
Next Article बिलासपुर में 21 नवंबर से शुरू होगा ‘जल तरंग महोत्सव’, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?