By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दून विधानसभा में 383 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को नई गति : मुख्यमंत्री सुक्खू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दून विधानसभा में 383 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को नई गति : मुख्यमंत्री सुक्खू
himachalpolitical

दून विधानसभा में 383 करोड़ की परियोजनाओं से विकास को नई गति : मुख्यमंत्री सुक्खू

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/19 at 5:11 PM
Share

Solan, 19 November-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को सोलन जिले के दून विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे में 383 करोड़ रुपये की 12 महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को नई ऊर्जा मिलेगी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों के संतुलित विकास पर केंद्रित है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र राज्य की औद्योगिक रीढ़ है, और यहाँ आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने 86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बद्दी-साई-रामशहर सड़क, 15.78 करोड़ रुपये के ट्यूबवेल, 10.64 करोड़ रुपये की लागत से बद्दी नागरिक अस्पताल और 3.15 करोड़ रुपये से बने बरोटीवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त, बद्दी शिक्षा खंड के हरिपुर संडोली, सूरज माजरा, लबाना और चक्कां में नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को भी जनता को समर्पित किया गया।

शिलान्यास किए गए कार्यों में 73.21 करोड़ रुपये की विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण योजना, 63.73 करोड़ रुपये लागत वाली बद्दी-शीतलपुर-जगातखाना सड़क, 40 करोड़ रुपये का आधुनिक आईएसबीटी बद्दी, 37.67 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मिनी सचिवालय तथा 37.10 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना शामिल हैं। इसके साथ ही कल्याणपुर में 5 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी गई।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ये परियोजनाएँ दून क्षेत्र को नई दिशा देंगी और आम जनता को लंबे समय तक लाभ पहुंचाएँगी। सरकार आगे भी विकास कार्यों को तेज़ गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

TAGGED: Solan Doon assembly
Chandrika November 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिमला में निकली एकता यात्रा, सांसद सुरेश कश्यप बोले– हिमाचल को उसका हक मिलना चाहिए
Next Article चुनाव स्थगन और जश्न के खर्च पर मचा राजनीतिक घमासान: राजेंद्र राणा का सरकार पर हमला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

228 करोड़ से सुधरेगा झलोगी से कुल्लू तक नेशनल हाईवे, NHAI ने शुरू करवाया काम i8

Ago

वोल्वो बस में ले जा रहे थे चिट्टे की सप्लाई, कुल्लू के युवक और युवती सुंदरनगर पुलिस ने धर दबोचे

Ago

पांच वर्षों में सरकारी सीबीएसई स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट शिक्षा के केंद्र, शिक्षा सुधारों को मिली नई गति

Ago

बरसात में राहत का सहारा बनेंगे ‘आपदा मित्र’, 50 प्रशिक्षित युवा उपकरणों के साथ रहेंगे तैयार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?