By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जयराम ठाकुर ने रैली तैयारियों का लिया जायज़ा, रणनीति को अंतिम रूप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जयराम ठाकुर ने रैली तैयारियों का लिया जायज़ा, रणनीति को अंतिम रूप
himachalpolitical

जयराम ठाकुर ने रैली तैयारियों का लिया जायज़ा, रणनीति को अंतिम रूप

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/02 at 8:31 PM
Share

Dharamshala, 2 December-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पार्टी विधायकों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जोरावर सिंह स्टेडियम पहुंचकर आगामी रैली की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने रैली स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं—बैठक व्यवस्था, मंच, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग और आम जनता के मार्ग—की एक-एक पहलू पर बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह रैली प्रदेश की जनता के मन में पनप रही नाराजगी को एक स्वर देने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। उनके अनुसार, सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को जनता के सामने लाने तथा मजबूत राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करने के लिए यह रैली निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आम लोगों की समस्याए बढ़ी हैं और सरकारी तंत्र जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाया है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए अंतिम रणनीति पर चर्चा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होंगे और उनकी उपस्थिति यह साबित करेगी कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को प्राथमिकता देकर रैली को ऐतिहासिक बनाने में पूरा योगदान दें।

TAGGED: Dharamshala Opposition leader Jairam thakur
Chandrika December 2, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिना लिखीराम कावरे ने समझाया चयन का फार्मूला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए शुरू हुई वन-टू-वन प्रक्रिया
Next Article फर्जी सोशल मीडिया पेजों से विपक्ष पर प्रहार—राजेंद्र राणा बोले, सरकार की हताशा और कुर्सी बचाने की बेचैनी उजागर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?