Chintpurni, Vikas-:हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच भी वह अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए समय निकालते हैं, और इसी क्रम में उन्होंने इस बार भी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पुजारी नव कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधानों के साथ पूजा संपन्न करवाई। डिप्टी सीएम ने मां चिंतपूर्णी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूजा के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने मंदिर स्थित हवन कुंड में आहुतियां डालकर प्रदेश की भलाई के लिए विशेष प्रार्थना भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी की कृपा से प्रदेश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उनके आशीर्वाद से ही जनसेवा का संकल्प और मजबूत होता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह धाम न केवल श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र है बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का भी अभिन्न हिस्सा है।गौ
