By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी हादसा: 600 मीटर खाई में गिरी कार, दो जवान मृत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Accident > मंडी हादसा: 600 मीटर खाई में गिरी कार, दो जवान मृत
Accidenthimachal

मंडी हादसा: 600 मीटर खाई में गिरी कार, दो जवान मृत

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2025/12/06 at 3:17 PM
Share

मंडी  | मंडी जिले में पधर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरलोग के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें सेना के दो जवानों की जान चली गई। रात करीब 8 बजे यह दुर्घटना उस समय हुई जब दोनों जवान निजी कार से कटौला क्षेत्र के बथेरी में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उनकी किया कार नियंत्रण खो बैठी और करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया। इसके बाद शवों को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतकों की पहचान नितेश शर्मा, पुत्र स्व. सुरेश कुमार, निवासी थनेहड़ा मोहल्ला, नगर निगम मंडी और महेंद्र कुमार, पुत्र मोती राम, निवासी दूसरा खाबू, तहसील बल्ह के रूप में हुई है। महेंद्र कुमार जेएंडके राइफल्स में तैनात थे, जबकि नितेश शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी भी रहे हैं। जानकारी के अनुसार नितेश हाल ही में सोलन में सेना की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बाद अपने दोस्त की शादी में शामिल होने घर आया था।

नितेश के नाना ने बताया कि नितेश के पिता भी वर्ष 1994 में चंबा में सेना सेवा के दौरान शहीद हो गए थे। नितेश परिवार का इकलौता बेटा था और उसके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पीछे मां, पत्नी और दो छोटे बच्चे रह गए हैं।

उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 106 और 281 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन का अनियंत्रण होना प्रतीत हो रहा है। यह हादसा फिर एक बार पहाड़ी सड़कों पर सावधानी और सुरक्षित ड्राइविंग की जरूरत को रेखांकित करता है।

 

Karuna December 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेगी का जयराम पर हमला, मंडी रैली को बताया भव्य आयोजन
Next Article डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी धाम में किया दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?