By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रो. चन्द्र कुमार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रो. चन्द्र कुमार
himachalNews

प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रो. चन्द्र कुमार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/23 at 6:57 PM
Share
Kangra, 23 December-:ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।कृषि मंत्री ने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास की भावना विकसित करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है, ताकि बच्चे भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके साथ ही प्रदेश के 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा सूरियां और ज्वाली के विद्यालय भी शामिल हैं।
क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गज्ज खड्ड पर बनने वाले पुल, सड़कों के चौड़ीकरण, सीवरेज प्रणाली, स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त भवन तथा बिजली ढांचे के सुदृढ़ीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रो. चन्द्र कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
TAGGED: Kangra Annual prize distribution in Government Senior Secondary School
Chandrika December 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल कांग्रेस ने शुरू किया नेशनल टैलेंट हंट, युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया पैनल में शामिल होने का मिलेगा अवसर
Next Article युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश: इंदौरा में यूथ कांग्रेस की पदयात्रा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?