Nurpur, Sanjeev-:नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से नशा छोड़ो,भारत जोड़ो अभियान के तहत यूथ कांग्रेस द्वारा इंदौरा में एक विशाल जनजागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा विधायक मलेंद्र राजन की अगुवाई में वन विश्राम गृह इंदौरा से प्रारंभ होकर बैरियर चौक तक निकाली गई।जनजागरूकता यात्रा के दौरान युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर नशे के खिलाफ जोरदार संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ शुरू किया गया अभियान प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही एक सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश का निर्माण संभव है।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं और समाज से इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।इस जनजागरूकता यात्रा में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी ज्योतिषी, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिलेश, कुणाल पठानिया, जिला कांगड़ा प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस उप प्रधान चंद्रमणि, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला कांगड़ा महासचिव सुरेंद्र, फतेहपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि, विजिंदर पठानिया, कुलदीप शर्मा, रणजीत पठानिया, सूरज चौधरी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
