By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल कांग्रेस में संगठन सृजन को मिलेगी रफ्तार, जल्द होंगी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल कांग्रेस में संगठन सृजन को मिलेगी रफ्तार, जल्द होंगी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां
himachalpolitical

हिमाचल कांग्रेस में संगठन सृजन को मिलेगी रफ्तार, जल्द होंगी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/24 at 10:28 PM
Share
Shimla, 24 December-:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में भी संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए दिल्ली से विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे, जिन्होंने जिलों में जाकर जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर विस्तृत सर्वे किया। इस सर्वे की रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंप दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे स्वयं दिल्ली रवाना हो रहे हैं और 27 दिसंबर को होने वाली महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। जिला स्तर पर नियुक्तियों के पूरा होते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा और प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने शिमला के एक अस्पताल में हाल ही में सामने आए डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इलाज के लिए अस्पताल आने वाला मरीज पहले से ही अस्वस्थ होता है, ऐसे में उसके साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली से लौटते ही जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
वहीं,कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 140 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 28 दिसंबर को सोलन जिले के नालागढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक मजबूती और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से कांग्रेस आने वाले समय में प्रदेश में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।
TAGGED: Shimla congress state president
Chandrika December 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशे के विरुद्ध एकजुट प्रयास जरूरी, बीबीए ब्लॉक व इंडोर स्टेडियम के लिए जल्द टेंडर : शिक्षा मंत्री
Next Article शिमला बाईपास को बड़ी राहत: टनल नंबर-5 का ब्रेकथ्रू पूरा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?