By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला बाईपास को बड़ी राहत: टनल नंबर-5 का ब्रेकथ्रू पूरा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला बाईपास को बड़ी राहत: टनल नंबर-5 का ब्रेकथ्रू पूरा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात
himachal

शिमला बाईपास को बड़ी राहत: टनल नंबर-5 का ब्रेकथ्रू पूरा, ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/24 at 10:33 PM
Share
Shimla, 24 December-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी में लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की दिशा में एक और अहम उपलब्धि दर्ज की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की शिमला बाईपास परियोजना के तहत टनल नंबर-5 का निर्माण कार्य निर्णायक चरण में पहुंच गया है। मंगलवार को इस सुरंग के दोनों सिरे आपस में मिल गए, जिसे परियोजना का महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, करीब 210 मीटर लंबी इस टनल का निर्माण कार्य 22 मई 2025 को शुरू किया गया था। गावर और भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने महज 7 महीनों में इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद टनल का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मैथड (NATM) तकनीक से किया गया, जिसे पहाड़ों में सुरंग निर्माण के लिए सबसे सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है।
यह टनल शिमला बाईपास को इसके अंतिम छोर चलौंठी से जोड़ती है। इसके चालू होने के बाद अटल सुपर स्पैशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान, चमियाना तक मरीजों और उनके परिजनों की पहुंच काफी आसान हो जाएगी। अभी तक संकरे रास्तों और भारी ट्रैफिक के कारण अस्पताल पहुंचने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
27.457 किलोमीटर लंबी शिमला बाईपास परियोजना चंडीगढ़-शिमला कॉरिडोर का अहम हिस्सा है, जिसमें कुल पांच टनल बनाई जा रही हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर शिमला शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ढली तक पहुंचने का समय लगभग एक घंटा घट जाएगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ऊपरी शिमला के लोगों के लिए यह मार्ग एक लाइफलाइन साबित होगा। खासकर सेब सीजन के दौरान बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी।
TAGGED: Shimla Bypass Breakthrough of Tunnel No. 5
Chandrika December 24, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल कांग्रेस में संगठन सृजन को मिलेगी रफ्तार, जल्द होंगी जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां
Next Article साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, पांगी घाटी का संपर्क टूटा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?