Una, Rakesh-:जिला ऊना में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में ऊना विधानसभा के दोनों मंडलों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी के मोर्चों के गठन की समीक्षा करना रहा। जिन बूथों पर अभी तक मोर्चों का गठन नहीं हो पाया है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया।
भाजपा विधायक सतपाल सती ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 11 जनवरी को ऊना में भारतीय जनता पार्टी की पंचायती राज प्रदेश कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से शिरकत करेंगे।सतपाल सती ने कहा कि जयराम ठाकुर बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे, ताकि उन्हें विधानसभा के भीतर प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक की तैयारियों को लेकर भी आज की बैठक में विस्तृत रूपरेखा तय की गई है।
TAGGED:
Una BJP meeting
Chandrika
