By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ग्रामीण रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, विकसित भारत जी राम जी एक्ट में 125 दिन का काम सुनिश्चित : डा. राजीव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ग्रामीण रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, विकसित भारत जी राम जी एक्ट में 125 दिन का काम सुनिश्चित : डा. राजीव
himachalNews

ग्रामीण रोजगार को लेकर बड़ा फैसला, विकसित भारत जी राम जी एक्ट में 125 दिन का काम सुनिश्चित : डा. राजीव

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/08 at 5:23 PM
Share
Dharamshala, Rahul-:विकसित भारत जी राम जी एक्ट 2025 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को 125 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा। यदि तय समय सीमा के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। यह जानकारी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने वीरवार को धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।
डा. राजीव भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत पहाड़ी राज्यों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और हिमाचल प्रदेश को मनरेगा की तर्ज पर 90:10 के अनुपात में केंद्र से फंड मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा शिमला के रिज मैदान पर अनशन कर यह आरोप लगाया जा रहा है कि योजना में महात्मा गांधी का नाम नहीं है, जबकि अंतोदय महात्मा गांधी का अत्यंत प्रिय विचार था।उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में शांता कुमार मुख्यमंत्री थे, तब अंतोदय योजना की शुरुआत की गई थी और केंद्र में मंत्री रहते हुए उन्होंने अंतोदय अन्न योजना लागू की। विपक्ष द्वारा योजना में बदलाव को लेकर सड़कों पर उतरने की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
सांसद ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी एक्ट से कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा, स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा और स्थानीय उद्यमिता को मजबूती मिलेगी। योजना के तहत फसल कटाई के मौसम में 60 दिन तक कृषि कार्य का भी प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा देशभर में करीब 1 लाख 51 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। डा. राजीव ने मनरेगा के तहत यूपीए और वर्तमान एनडीए सरकार के दौरान स्वीकृत कार्यों, खर्च की गई राशि और पूर्ण किए गए कार्यों का तुलनात्मक आंकड़ा भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि मनरेगा में जहां 100 दिन के रोजगार का प्रावधान था, वहां औसतन केवल 51 दिन का ही काम मिल पाता था, जबकि विकसित भारत जी राम जी एक्ट में 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा।
TAGGED: Dharamshala MP Dr. Rajeev Bhardwaj
Chandrika January 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 11 जनवरी को ऊना में होगी पंचायती राज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, जयराम ठाकुर होंगे शामिल
Next Article अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल स्टार शैलजा शर्मा को बड़ी उपलब्धि, हिमाचल पुलिस में बनीं एएसआई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?