By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध, जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध, जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन
himachalpolitical

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध, जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/11 at 5:48 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के फैसले के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निर्णय को ग्रामीण एवं मजदूर विरोधी करार दिया।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि नरेगा योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मजदूरों को उनके घर के पास या अपने गांव में ही 100 दिन का रोजगार मिलता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।रामलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार ने न केवल योजना के मूल उद्देश्य के साथ छेड़छाड़ की है, बल्कि राज्यों पर वित्तीय दबाव भी बढ़ा दिया है। पहले इस योजना में केंद्र सरकार का योगदान 90 प्रतिशत और राज्य सरकार का 10 प्रतिशत होता था, लेकिन अब केंद्र ने इस हिस्सेदारी को घटाकर राज्यों का 40 प्रतिशत कर दिया है। इसका सीधा असर गरीब मजदूरों को मिलने वाले लाभ पर पड़ा है और राज्यों की वित्तीय स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के नाम बदलने और राज्यों पर बढ़ाए गए बोझ के खिलाफ लगातार विरोध करती रहेगी और ग्रामीण जनता के अधिकारों की रक्षा करेगी।
TAGGED: Bilaspur Congress protests against changing the name of MNREGA
Chandrika January 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर वेतन, पेंशनरों को अभी करना होगा इंतजार
Next Article मनरेगा के नाम बदलने के विरोध में ऊना में कांग्रेस का उपवास, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?