By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वुडविला मामले पर भाजपा का पलटवार, विक्रम बन्याल बोले—कांग्रेस चाहे तो कराए दोबारा जांच
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वुडविला मामले पर भाजपा का पलटवार, विक्रम बन्याल बोले—कांग्रेस चाहे तो कराए दोबारा जांच
himachal

वुडविला मामले पर भाजपा का पलटवार, विक्रम बन्याल बोले—कांग्रेस चाहे तो कराए दोबारा जांच

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/03/17 at 5:06 PM
Share
हमीरपुर,अरविन्द -: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में वुडविला प्रकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विक्रमजीत बन्याल ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती द्वारा उठाया गया वुडविला प्रकरण कोई नया मामला नहीं है, बल्कि यह पुराना विषय है। यदि जांच में किसी प्रकार की कमी रह गई है तो कांग्रेस की सरकार वर्तमान में प्रदेश में सत्ता में है और वह इस मामले की दोबारा जांच करवा सकती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।
विक्रम बन्याल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष किसी दबाव में आकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे से पीछे हटने वाली नहीं है और तथ्यों के आधार पर जवाब देगी।वहीं देश में एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है और यह केवल कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं द्वारा फैलाया गया भ्रम है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद सार्वजनिक मंच से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में गैस की कोई किल्लत नहीं है। बन्याल के अनुसार ईरान से एलपीजी से भरा एक जहाज भारत पहुंच चुका है और दो अन्य जहाज जल्द ही पहुंचने वाले हैं।
सुजानपुर में महिला मोर्चा पदाधिकारी द्वारा लगाए गए अभद्र व्यवहार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह मामला स्थानीय भाजपा मंडल का है और इसे मंडल स्तर पर ही सुलझाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता है।इसके अलावा सुजानपुर पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष द्वारा दिया गया जवाब भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर को संतोषजनक नहीं लगा। इस कारण मंडल से दोबारा स्पष्टीकरण मांगा गया है और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अनुशासन और पारदर्शिता के साथ काम करती है और हर मुद्दे पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
TAGGED: Hamirpur BJP's counterattack on Woodvilla case
Chandrika March 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article झंडूत्ता में एलपीजी आपूर्ति ठप होने पर एनएसयूआई का विरोध प्रदर्शन, छात्रों की समस्याएं उठाईं
Next Article हमीरपुर में स्कूल मर्जर का विरोध, विधायक आशीष शर्मा ने उठाए शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भीषण गर्मी के बीच चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दर्शन के लिए घंटों इंतजार

Ago

नूरपुर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, पंजाब का युवक 16.41 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Ago

आईटीआई राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सोलन ने जीती ओवरऑल स्पोर्ट्स ट्रॉफी, शिमला बना सांस्कृतिक चैंपियन

Ago

मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : डॉ. राजीव बिंदल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?