कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -: हिमाचल प्रदेश में लंबित कर्मचारी मांगों को लेकर अब आवाज तेज हो गई है। जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से जल्द जेसीसी (जॉइंट कंसल्टेटिव कमेटी) की बैठक बुलाने की मांग उठाई है।
महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द बैठक आयोजित की जाए।महासंघ के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से भी बैठक जल्द कराने का आश्वासन दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि डीए किस्त, महंगाई भत्ता और अन्य लंबित मुद्दों का समाधान इस बैठक के जरिए संभव हो सकेगा।इसके साथ ही महासंघ ने जिला स्तर पर भी जेसीसी बैठक आयोजित करने की मांग रखी है, ताकि स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा सके।
