By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा
himachalpolitical

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/16 at 7:49 PM
Share
शिमला, 16 -:भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच समन्वय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी के शिमला दौरे के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी हाईकमान राज्य सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है।
जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ती खींचतान और गुटबाजी अब सार्वजनिक रूप से सामने आ चुकी है। उन्होंने आनंद शर्मा और कौल सिंह ठाकुर जैसे नेताओं से जुड़े हालिया घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी गंभीर आंतरिक संकट से गुजर रही है।उन्होंने कहा, “कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार—तीनों के बीच तालमेल पूरी तरह शून्य है। नेता आपसी खींचतान में उलझे हैं और खुद को स्थापित करने की होड़ में लगे हैं।”भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की बैठकों और रणनीतियों का कोई वास्तविक प्रभाव जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। उनके अनुसार जनता महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक अव्यवस्था और धीमे विकास कार्यों से परेशान है और कांग्रेस सरकार से निराश हो चुकी है।
पंचायती राज चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह तैयार और संगठित है तथा बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को जनता करारा जवाब देगी।अंत में उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अंदरूनी कलह में उलझी है, वहीं भाजपा विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय है।
TAGGED: Shimla BJP spokesperson
Chandrika April 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Next Article हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास निधि विशेष कानून की मांग तेज, ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Ago

सरकाघाट हत्याकांड के विरोध में एबीवीपी का कॉलेज गेट पर धरना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Ago

NH-105 निर्माण में देरी पर घमासान,सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को घेरा; पंचायत चुनाव खर्च पर भी सख्ती

Ago

धर्मशाला में उत्साह के साथ मनाया गया जिला स्तरीय हिमाचल दिवस, कृषि मंत्री ने फहराया तिरंगा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?