ऊना, राकेश -:पहले चरण के मतदान के बाद अब जिला परिषद चुनाव के दूसरे चरण को लेकर प्रत्याशी फिर से चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ उतर गए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण में मतदान होना है, वहां प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं।देहला जिला परिषद वार्ड से आजाद प्रत्याशी राम बहादुर भी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और इस बार नए चेहरे को मौका देने की अपील कर रहे हैं। राम बहादुर का कहना है कि जनता अब ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहती है जो चुनाव जीतने के बाद भी क्षेत्र के लोगों के बीच बना रहे और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाए।
राम बहादुर ने दावा किया कि पहले चरण में उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिला है और आने वाले दोनों चरणों में भी जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि वे जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़े रहने में विश्वास रखते हैं। कड़ी धूप में लगातार प्रचार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है, इसलिए लोगों के बीच रहना उनकी प्राथमिकता है।पेशे से बैंक मैनेजर रह चुके राम बहादुर ने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद भी उनका व्यवहार और जीवनशैली साधारण ही रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को बुलंद करना और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना उनका मुख्य उद्देश्य है।वहीं चुनाव प्रचार के दौरान मिले स्थानीय लोगों ने भी साफ कहा कि उन्हें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहे। लोगों का कहना है कि वे ऐसे उम्मीदवार को पसंद नहीं करेंगे जो जीतने के बाद क्षेत्र से गायब हो जाए।
Chandrika
