ऊना,राकेश -:भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने पंचायती राज चुनावों के पहले चरण के परिणामों को भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में बताते हुए आगामी चरणों में भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है। समर न्यूज़ हिमाचल से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से निराश है और अब बदलाव का मन बना चुकी है।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनावों के दौरान किए गए अपने वादों और गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। जनता अब सरकार की कथनी और करनी के अंतर को समझ चुकी है और इसका असर पंचायत चुनावों में साफ दिखाई दे रहा है।राजकुमार पठानिया ने कहा कि पहले चरण के परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक हैं और दूसरे व तीसरे चरण में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार मजबूती से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में मिल रहा जनसमर्थन आने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के साथ जनता के मुद्दों को लगातार उठा रही है, जिसका लाभ पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा।
TAGGED:
Una BJP Media in charge
Chandrika
