हमीरपुर,अरविंद -:हमीरपुर के समीरपुर स्थित आवास पर आज राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा संगठन से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान सिकंदर कुमार ने प्रो. धूमल को “मोदी युग में भारत का सशक्तिकरण” पुस्तक भेंट कर उनका सम्मान किया।
बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों,संगठनात्मक गतिविधियों और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रो. धूमल का सार्वजनिक जीवन ईमानदार राजनीति, सुशासन और जनसेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत आधार देने और विकास को नई दिशा प्रदान करने में प्रो. धूमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके नेतृत्व और अनुभव से आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी राज्यसभा सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनहित कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।इसके अलावा संगरोह पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान प्रीतम चंद तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रो. धूमल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रो. धूमल ने सभी प्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि नई पंचायत टीम क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और ग्रामीण हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी।
Chandrika
