ऊना, राकेश -:गगरेट विधानसभा क्षेत्र का अम्बोटा जिला परिषद वार्ड इस बार बेहद चर्चित सीट बनकर उभरा है। भाजपा ने यहां लंबे राजनीतिक अनुभव वाले पवन लम्बरदार को समर्थित प्रत्याशी बनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान पवन लम्बरदार लगातार घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार का कहना है कि पवन लम्बरदार को उनके सामाजिक अनुभव और जनसेवा का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भारी समर्थन मिला है और तीसरे चरण में भी यही माहौल कायम रहेगा।
नितिन कुमार ने कहा कि विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। भाजपा कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं और विकास के मुद्दे पर जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि अम्बोटा जिला परिषद वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऊना जिले में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा।
