हमीरपुर, अरविंद -:पंचायती राज चुनावों में विजयी हुए विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
समीरपुर में आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान भारत कुमार और उपप्रधान रण सिंह अपने समर्थकों व पंचायत सदस्यों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। वहीं ग्राम पंचायत टिक्कर-डिडवीं के प्रधान मुकेश कटोच और उपप्रधान कैप्टन राजेश कुमार ने भी सभी वार्ड पंचों सहित प्रो. धूमल से भेंट कर उनका मार्गदर्शन लिया।इसके अलावा ग्राम पंचायत पनोह, धरोग, उखली और पंडवीं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और जनप्रतिनिधियों को लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, आदर्शकांत शर्मा, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, जनसेवक सुशील ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
