By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
himachalNews

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/05/30 at 7:01 PM
Share
मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले में स्थित पंडोह बांध के जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों, ठेकेदारों और श्रमिकों के लिए सतर्कता एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने लोगों से नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है।
बीबीएमबी पंडोह के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि एसएसटी गेट की सफाई कार्य के लिए पंडोह-बगी टनल को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसके कारण जलाशय में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है और यह लगभग 2931 फीट तक पहुंच गया है। बढ़ते जल प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन बोर्ड ने ब्यास नदी में करीब 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्णय लिया है।बीबीएमबी के अनुसार अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में जलस्तर 3 से 4 मीटर तक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन ने लोगों से नदी तल और तटों के आसपास किसी भी प्रकार की गतिविधियां न करने का आग्रह किया है।बोर्ड ने चेतावनी दी है कि फोटोग्राफी, सैर-सपाटा, मछली पकड़ने और पशुओं को चराने जैसी गतिविधियां इस दौरान जोखिमपूर्ण हो सकती हैं। इसके अलावा नदी तल में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों और श्रमिकों को अपनी मशीनरी, वाहन और उपकरण तुरंत सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।बीबीएमबी ने बताया कि छोड़ा गया पानी मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा, इसलिए इन क्षेत्रों के निवासियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। बोर्ड स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
TAGGED: Mandi pandoh dam
Chandrika May 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात
Next Article सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

पंचायती राज चुनाव: मंत्री राजेश धर्माणी ने डाला वोट, लोकतांत्रिक भागीदारी पर दिया जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?