By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे
himachalNews

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Chandrika
Chandrika 1 Min Read
Updated 2026/05/30 at 7:12 PM
Share
सोलन, भूपेन्द्र -:जिला सोलन में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले की 82 ग्राम पंचायतों में कुल 83.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिले के कुल 1,07,652 मतदाताओं में से 90,272 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 54,837 पुरुष मतदाताओं में से 45,587 तथा 52,815 महिला मतदाताओं में से 44,685 ने मतदान किया। पुरुष मतदान प्रतिशत 83.13 जबकि महिला मतदान प्रतिशत 84.77 रहा, जो पुरुषों की तुलना में अधिक दर्ज किया गया।विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार, नालागढ़ में सर्वाधिक 86.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि कुनिहार में सबसे कम 78.56 प्रतिशत मतदान हुआ। सोलन विकास खंड में 84.43 प्रतिशत, कंडाघाट में 84.35 प्रतिशत, धर्मपुर में 83.89 प्रतिशत तथा पट्टा में 83.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।महिला मतदाताओं की भागीदारी कई विकास खंडों में पुरुषों से अधिक रही। विशेष रूप से नालागढ़ में महिला मतदान प्रतिशत 88.47 तथा कुनिहार में 80.14 प्रतिशत दर्ज किया गया।जिला प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रही और अंतिम चरण का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
TAGGED: Solan Panchayat raj elections
Chandrika May 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

पंचायती राज चुनाव: मंत्री राजेश धर्माणी ने डाला वोट, लोकतांत्रिक भागीदारी पर दिया जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?