By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 15 जुलाई तक पूरा होगा मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 15 जुलाई तक पूरा होगा मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़
himachalNews

15 जुलाई तक पूरा होगा मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/10 at 6:41 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: जिला हमीरपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकानों की गणना एवं सूचीकरण कार्य की प्रगति का उपायुक्त एवं जिला की प्रधान जनगणना अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फील्ड में कार्यरत प्रगणकों और सुपरवाइजरों से बातचीत कर कार्य की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में मकानों की गणना एवं सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक यह कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से किए जा रहे इस कार्य में प्रत्येक जानकारी का सही और समय पर अपलोड होना बेहद आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी।गंधर्वा राठौड़ ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उनसे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक तैयार हो सकें।उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 की पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्रणाली के माध्यम से दो चरणों में संपन्न की जा रही है। पहले चरण में मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या संबंधी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सटीक आंकड़ों के आधार पर भविष्य में जिले के विकास और जनकल्याण की योजनाओं का बेहतर ढंग से निर्माण किया जा सकेगा।

TAGGED: Hamirpur Deputy Commissioner Gandharva Rathore
Chandrika July 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा,सरदार पटेल ने गढ़ा अखंड भारत का स्वरूप :उपराष्ट्रपति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा,सरदार पटेल ने गढ़ा अखंड भारत का स्वरूप :उपराष्ट्रपति

Ago

428 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ago

वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री

Ago

शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के मुद्दों पर बोले नवीन शर्मा, 11 जुलाई को होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?