By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा
himachalNews

संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/17 at 4:11 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष- : जिला बिलासपुर में निर्माणाधीन नौनी-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत संगीरठी क्षेत्र एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। शुक्रवार को अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरकने से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। यदि उस समय यातायात चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही फोरलेन निर्माण कंपनी की टीम और मशीनरी तुरंत मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने तेजी से सड़क पर गिरे पत्थरों और मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को साफ कर यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही रोकी गई।मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के अनुसार पहाड़ी का हिस्सा अचानक कमजोर होकर नीचे खिसक गया, जिससे भारी चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की आशंका बनी रहती है, इसलिए सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।स्थानीय लोगों ने भी इस संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में पहाड़ों से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है, ऐसे में समय-समय पर निगरानी और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

TAGGED: Bilaspur Landslide occurs again near Sangirathi
Chandrika July 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी

Ago

हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Ago

खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा

Ago

बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?