By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी
himachalNews

संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर संघर्ष तेज, आश्वासन से असंतुष्ट आंदोलनकारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/17 at 4:02 PM
Share

मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के संधोल क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 20 दिनों से क्रमिक अनशन पर बैठे संधोल युवा संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग दोहराई। हालांकि बैठक के बाद समिति ने सरकार के आश्वासन पर असंतोष जताते हुए स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में आंदोलन और अनशन फिलहाल जारी रहेगा।

समिति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने बताया कि संधोल अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी बनी हुई है, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से हुई बैठक में सरकार ने अस्पताल के लिए ईएनटी विशेषज्ञ और एक जनरल फिजिशियन की नियुक्ति के आदेश जारी करने की जानकारी दी, लेकिन समिति की मुख्य मांग एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।अविनाश भनवाल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनकी सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पूछा कि अस्पताल में किस प्रकार के डॉक्टरों की आवश्यकता है, जिस पर समिति ने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की नियुक्ति करना सरकार की जिम्मेदारी है और क्षेत्र की जरूरत के अनुसार एमडी मेडिसिन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जानी चाहिए।

समिति ने स्थानीय कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर के रवैये पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि 20 दिनों से आंदोलन जारी रहने के बावजूद विधायक ने समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की। इसी कारण उन्हें अपनी मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री से मिलने शिमला जाना पड़ा।समिति का कहना है कि संधोल अस्पताल पर क्षेत्र की 24 पंचायतों के लगभग 50 गांवों की आबादी निर्भर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों, विशेषकर महिलाओं और गंभीर रोगियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।समिति ने कहा कि वे जल्द ही स्थानीय विधायक से भी मुलाकात करेंगे। यदि इसके बाद भी एमडी मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं की गई तो आंदोलन और अनशन पहले की तरह जारी रहेगा।

TAGGED: Shimla sandhol yuva sangharsh samiti
Chandrika July 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण
Next Article संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

संगीरठी के समीप फिर हुआ भूस्खलन, सड़क पर गिरे विशाल पत्थर, समय रहते टला बड़ा हादसा

Ago

हमीरपुर वन वृत्त में हरियाली बढ़ाने की तैयारी, 578 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Ago

खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र के ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त प्रशिक्षण सुविधा

Ago

बल्क ड्रग पार्क के नाम पर उद्योगों को सपने, स्कूलों में शिक्षक नहीं; सरकार हर मोर्चे पर विफल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?