By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती
crimehimachal

नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/30 at 4:10 PM
Share

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। चिट्टा, हेरोइन और चरस जैसे नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही बार-बार नशा तस्करी के मामलों में पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ अब कानूनी स्तर पर भी सख्त रणनीति अपनाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि नशा तस्करी का नेटवर्क बेहद संगठित होता है, जिसे तोड़ना आसान नहीं है। तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस को मजबूत खुफिया तंत्र, लगातार निगरानी और तकनीकी संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है और अभियान के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

एसपी ने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अपने मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर रही है ताकि तस्करी की हर गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके। इसके अलावा सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि जो आरोपी बार-बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो रहे हैं और जेल से छूटने के बाद फिर उसी अपराध में शामिल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ पीआईटी-एनडीपीएस (PIT-NDPS) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में पुलिस अदालत में ठोस साक्ष्यों के साथ प्रभावी पैरवी कर रही है ताकि आदतन अपराधियों को आसानी से जमानत न मिल सके।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को खत्म करना है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का लक्ष्य युवाओं को नशे से बचाना और जिले में सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण तैयार करना है।

TAGGED: Dharamshala Police take strict action against drug trafficking
Chandrika July 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंगला स्कूल को मिलेगा नया तीन मंजिला भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रखी 73.64 लाख की परियोजना की आधारशिला
Next Article नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग

Ago

मंगला स्कूल को मिलेगा नया तीन मंजिला भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रखी 73.64 लाख की परियोजना की आधारशिला

Ago

रजनी पाटिल के शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की टिपण्णी गैर जरुरी 

Ago

देहरा-हरिपुर मार्ग पर पुल में फंसा क्रेन लदा ट्राला, रातभर यातायात रहा ठप

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?