By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग
himachalNews

नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/30 at 4:11 PM
Share

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश के डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश फीस में की गई बढ़ोतरी को लेकर एनएसयूआई ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि का निर्णय तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी की गई तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र में विभिन्न कोर्सों की फीस में लगभग 30 से 35 हजार रुपये तक की वृद्धि कर दी है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस में पहले कम फीस का उल्लेख किया गया था, जबकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने इस निर्णय को छात्र विरोधी बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।टोनी ठाकुर ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द फीस वृद्धि वापस नहीं लेता तो एनएसयूआई कुलपति का घेराव करेगी और परिसर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से छात्रों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने सांसद कंगना रनौत के हालिया Gen Z संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को समाज के हर वर्ग के प्रति जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उनके अनुसार इस तरह की टिप्पणियां युवाओं की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग अधिक जिम्मेदारी के साथ बयान देंगे।

TAGGED: Hamirpur NSUI announces protest against fee hike at Nauni Forestry University
Chandrika July 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती
Next Article एबीवीपी ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और बेरोजगारी पर आंदोलन की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एबीवीपी ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और बेरोजगारी पर आंदोलन की चेतावनी

Ago

नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती

Ago

मंगला स्कूल को मिलेगा नया तीन मंजिला भवन, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रखी 73.64 लाख की परियोजना की आधारशिला

Ago

रजनी पाटिल के शिक्षा बोर्ड दौरे को लेकर भाजपा की टिपण्णी गैर जरुरी 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?