By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा का हमला, कांग्रेस सरकार से कर्मचारियों और जनता से माफी मांगने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा का हमला, कांग्रेस सरकार से कर्मचारियों और जनता से माफी मांगने की मांग
himachal

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा का हमला, कांग्रेस सरकार से कर्मचारियों और जनता से माफी मांगने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/07/30 at 5:53 PM
Share

शिमला, संजू-:भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा शर्तों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को कांग्रेस सरकार की नीतियों पर बड़ा सवाल बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते हुए ऐसे प्रावधान लागू किए, जो न्यायिक कसौटी पर टिक नहीं सके।उन्होंने कहा कि जब सरकार ने कर्मचारियों की सेवा शर्तों में संशोधन का विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया था, तब भाजपा ने इसका विरोध करते हुए स्पष्ट कहा था कि कॉन्ट्रैक्ट अवधि को वरिष्ठता और वित्तीय लाभों से अलग रखना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। भाजपा ने उस समय भी चेताया था कि ऐसा कानून अदालत में टिकना मुश्किल होगा और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उस आशंका को सही साबित कर दिया है।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते की किस्तें, वेतन, पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य वित्तीय देनदारियों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। उनके अनुसार, कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़ी लगभग ₹2,000 करोड़ की देनदारियां अब भी लंबित हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की संपत्ति संबंधी रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि यह रिपोर्ट चुनावी हलफनामों के आधार पर एक स्वतंत्र संस्था ने तैयार की है और इसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति और जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को बेहतर दूध खरीद मूल्य और युवाओं को रोजगार देने जैसी कई गारंटियां दी थीं, लेकिन अधिकांश वादे अब तक अधूरे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों और प्रदेश की जनता से किए गए वादे पूरे करने तथा विफलता की स्थिति में नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

TAGGED: Shimla BJP media in-charge
Chandrika July 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एबीवीपी ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और बेरोजगारी पर आंदोलन की चेतावनी
Next Article आईआईटी मंडी का उत्तर-दक्षिण परिसर अब ‘पंचवक्त्र मार्ग’ से जुड़ा, साथ ही शुरू हुआ 2,000 पौधरोपण का अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आईआईटी मंडी का उत्तर-दक्षिण परिसर अब ‘पंचवक्त्र मार्ग’ से जुड़ा, साथ ही शुरू हुआ 2,000 पौधरोपण का अभियान

Ago

एबीवीपी ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और बेरोजगारी पर आंदोलन की चेतावनी

Ago

नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग

Ago

नशा तस्करी पर पुलिस का सख्त एक्शन, आदतन अपराधियों पर बढ़ी कानूनी सख्ती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?