नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने तीन अलग-अलग मामलों में लापता हुए दो नाबालिगों सहित तीन लोगों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। थाना नूरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को 30 जुलाई को सुरक्षित तलाश लिया।पुलिस के अनुसार, पहले मामले में थाना नूरपुर में दर्ज प्राथमिकी संख्या 181/2026 के तहत लापता 17 वर्षीय किशोरी को बरामद किया गया।
दूसरे मामले में प्राथमिकी संख्या 185/2026 के तहत लापता 35 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित तलाश लिया गया। वहीं, तीसरे मामले में प्राथमिकी संख्या 187/2026 के तहत लापता 14 वर्षीय बालिका को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस जिला नूरपुर का कहना है कि लापता व्यक्तियों की शीघ्र तलाश और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
