By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तरोपका में बनेगा आधुनिक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट, सुजानपुर से होगा संस्थान का स्थानांतरण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तरोपका में बनेगा आधुनिक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट, सुजानपुर से होगा संस्थान का स्थानांतरण
himachal

तरोपका में बनेगा आधुनिक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट, सुजानपुर से होगा संस्थान का स्थानांतरण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/01 at 5:29 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश सरकार की चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट केयर योजना के तहत अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए हमीरपुर जिला मुख्यालय के समीप तरोपका में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट स्थापित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।वर्तमान में यह संस्थान सुजानपुर में संचालित हो रहा है, लेकिन बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसे जिला मुख्यालय के नजदीक स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। नए संस्थान में बच्चों के समग्र विकास के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि उन्हें बेहतर वातावरण मिल सके।

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्व राठौड़ ने बताया कि चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट के लिए तरोपका क्षेत्र में जमीन का चयन किया जा चुका है। भूमि से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है और इसके बाद परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट घोषित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित आवास और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के पास संस्थान स्थापित होने से बच्चों को शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इससे उनके सर्वांगीण विकास में भी मदद मिलेगी।उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देकर उनके पालन-पोषण, शिक्षा और कल्याण के लिए विशेष योजना शुरू की थी। मुख्यमंत्री की पहल पर अब इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है, जिससे बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

TAGGED: Hamirpur DC Gandharva rathour
Chandrika August 1, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भरवाईं स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया समाज सेवा का संदेश
Next Article मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी जिम्नी, दो युवकों की मौत, तीन घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मनाली में दर्दनाक सड़क हादसा: नाले में गिरी जिम्नी, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Ago

भरवाईं स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया समाज सेवा का संदेश

Ago

हिमाचल को CRIF के तहत 239.45 करोड़ रुपए की मंजूरी, बागवानी क्षेत्रों की सड़कें होंगी अपग्रेड

Ago

सुधीर शर्मा पर दर्ज एफआईआर को लेकर भाजपा का सरकार पर हमला, आशीष शर्मा बोले- राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?