By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जन्मदिन पर जनसेवा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जन्मदिन पर जनसेवा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा
himachal

जन्मदिन पर जनसेवा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

Karuna
Karuna 3 Min Read
Updated 2026/08/02 at 2:58 PM
Share

राहुल चावला,  धर्मशाला। धर्मशाला के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने अपना जन्मदिन जनसेवा को समर्पित करते हुए जरूरतमंदों, दिव्यांगजनों और सामाजिक संस्थाओं की सहायता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली, आपदा राहत, विकास कार्यों और विभिन्न जांच मामलों को लेकर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला।

पत्रकारों से बातचीत में सुधीर शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता धर्मशाला का समग्र विकास और जनता की सेवा है। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर सूर्योदय स्कूल के बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा का खर्च वहन करने के साथ-साथ दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, हियरिंग एड और जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि उनकी टीम वर्षों से जन्मदिन को उत्सव की बजाय सेवा और सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाती रही है।

प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा विधायक ने राज्य सरकार पर राहत कार्यों में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा से प्रभावित हुए कई परिवार आज भी पर्याप्त सहायता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शर्मा ने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सक्षम लोगों से आगे आकर आपदा पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

सरकार द्वारा की जा रही जांच और दर्ज मामलों के संबंध में पूछे गए सवाल पर सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें किसी भी जांच से डर नहीं है और वह पूरी पारदर्शिता के साथ हर जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से उनके परिवार और सहयोगियों से जुड़े दस्तावेजों की लगातार जांच की जा रही है, लेकिन उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

भाजपा की प्रस्तावित चार्जशीट को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर प्रदेश की जनता के सामने सरकार की कार्यप्रणाली को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर भाजपा चुनाव आयोग और न्यायालय का भी रुख करेगी।

धर्मशाला के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक निधि समय पर जारी नहीं की जा रही है, जिसके कारण विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक विषय है, लेकिन प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर जनता की नजर है और आने वाले समय में भाजपा तथ्यों के साथ अपना पक्ष मजबूती से जनता के सामने रखेगी।

Karuna August 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 4जी नेटवर्क विस्तार से बीएसएनएल की बढ़ी लोकप्रियता, कांगड़ा-चंबा में तेजी से जुड़े नए उपभोक्ता
Next Article श्री नैना देवी मार्ग पर हादसा, श्रद्धालुओं से भरी इनोवा सड़क से नीचे गिरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

श्री नैना देवी मार्ग पर हादसा, श्रद्धालुओं से भरी इनोवा सड़क से नीचे गिरी

Ago

4जी नेटवर्क विस्तार से बीएसएनएल की बढ़ी लोकप्रियता, कांगड़ा-चंबा में तेजी से जुड़े नए उपभोक्ता

Ago

कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का कर रही दुरुपयोग, भाजपा नेताओं को बनाया जा रहा निशाना : जयराम ठाकुर

Ago

कॉलेज परिसर में मिले 20 रसल वाइपर, वन विभाग की मुस्तैदी से टला खतरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?