By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग
himachal

फीस वृद्धि और नई समय-सारणी के खिलाफ लॉ फैकल्टी में छात्रों का प्रदर्शन, SCA चुनाव बहाल करने की मांग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/10 at 3:55 PM
Share

शिमला, संजू- :हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  में फीस वृद्धि, विभिन्न फैकल्टियों में लागू नई समय-सारणी और छात्र संघ (SCA) चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को लॉ फैकल्टी में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की HPU इकाई ने किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फीस में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर रोष जताया। SFI नेताओं ने कहा कि अकादमिक फीस के अलावा परीक्षा शुल्क, हॉस्टल फीस, बस किराया और थीसिस सबमिशन समेत विभिन्न मदों में शुल्क बढ़ाया जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक विश्वविद्यालय में शिक्षा को महंगा करने के बजाय विद्यार्थियों के लिए सुलभ और किफायती बनाया जाना चाहिए।SFI नेता रोहित ने कहा कि लगातार फीस बढ़ने से विद्यार्थियों के सामने आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की।

वहीं, पोविंदर ने नई समय-सारणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि लगातार कक्षाओं और व्यस्त शेड्यूल के कारण विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर लॉ के विद्यार्थियों को केस लॉ, किताबों, असाइनमेंट और अन्य अध्ययन सामग्री के अध्ययन के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रशासन से विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समय-सारणी में बदलाव करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान SCA चुनाव बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। SFI नेताओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग की।SFI HPU इकाई ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान इकाई सचिव मुकेश कुमार और इकाई अध्यक्ष आशीष चौहान सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

TAGGED: Shimla HPU SFI protest
Chandrika August 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांवड़ यात्रा में सेवा भाव का संदेश, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिविर पहुंचकर कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Next Article ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना के एमसी पार्क में गूंजा ‘वंदे मातरम’, हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड ने बांधा देशभक्ति का समां

Ago

कांवड़ यात्रा में सेवा भाव का संदेश, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिविर पहुंचकर कांवड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Ago

कांग्रेस का काम केवल जनता को गुमराह करना और संसद को नही चलने देने : सांसद अनुराग ठाकुर

Ago

सोलन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई हरियाली तीज

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?