By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज करने का ऐलान, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज करने का ऐलान, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की चेतावनी
himachalNews

ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज करने का ऐलान, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/17 at 6:14 PM
Share

ऊना राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पेंशनरों का अपनी लंबित मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द उनकी मांगों का समाधान करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंगलवार शाम तक बातचीत के लिए सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं आता है तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन कर रहे पेंशनरों का कहना है कि वे सरकार से किसी तरह की आर्थिक सहायता या खैरात नहीं मांग रहे हैं, बल्कि अपने जायज अधिकारों की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से उनकी मांगें लंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपने अधिकारों के लिए पहले भी संघर्ष किया है और जरूरत पड़ने पर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

इस दौरान पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें प्रदर्शनकारियों को भाजपा से जुड़ा हुआ बताया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि कुछ पेंशनर किसी राजनीतिक दल से जुड़े भी हैं, तो क्या अपने हकों की आवाज उठाने के लिए उन्हें दूसरे राज्यों में जाना चाहिए? पेंशनरों ने कहा कि उनकी मांगों को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।संघर्ष समिति ने दो टूक कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर पेंशनर मरणव्रत पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पेंशनरों ने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेंगे।

TAGGED: Una Pensioners' agitation
Chandrika November 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Next Article बैलग-तत्ताहर सड़क निर्माण का अनुराग ठाकुर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?