By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
himachalNews

पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/17 at 6:09 PM
Share

शिमला, संजू। महान स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब केसरी के नाम से विख्यात लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कैंडल पॉइंट स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम शिमला की डिप्टी मेयर उमा कौशल सहित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने लाला लाजपत राय के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, संघर्ष और बलिदान की मिसाल है। बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ उनकी जोड़ी ‘लाल-बाल-पाल’ के नाम से प्रसिद्ध थी। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ जनआंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा शिक्षा, लेखन और समाज सुधार के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।डिप्टी मेयर उमा कौशल ने कहा कि लाला लाजपत राय की शहादत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अविस्मरणीय अध्याय है। वर्ष 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में 30 अक्टूबर को लाहौर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नेतृत्व किया था। अंग्रेज पुलिस के लाठीचार्ज में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चोटों के कारण 17 नवंबर 1928 को उनका निधन हो गया।उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

TAGGED: Shimla Tribute to Lala Lajpat Rai
Chandrika November 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिंतपूर्णी मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संदीपनी भारद्वाज ने दिए सुझाव
Next Article ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज करने का ऐलान, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?