By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बैलग-तत्ताहर सड़क निर्माण का अनुराग ठाकुर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बैलग-तत्ताहर सड़क निर्माण का अनुराग ठाकुर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश
himachalNews

बैलग-तत्ताहर सड़क निर्माण का अनुराग ठाकुर ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/17 at 6:17 PM
Share

भरेड़ी बाजार में स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत, सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं और समाधान का दिया भरोसा

हमीरपुर, अरविंद–। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन बैलग से तत्ताहर सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सड़क निर्माण के चलते सामने आ रही विभिन्न समस्याओं और असुविधाओं को सांसद के समक्ष उठाया। अनुराग ठाकुर ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

अनुराग ठाकु ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय निवासियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोगों की उचित मांगों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।इसके बाद अनुराग सिंह ठाकुर भरेड़ी बाजार पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बाजार के लोगों और क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी विभिन्न जनसमस्याओं को सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही बातचीत कर समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।इसके पश्चात अनुराग सिंह ठाकुर जिला बिलासपुर में निर्धारित आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

TAGGED: Hamirpur Anurag Thakur inspected the Bailag-Tattahar road construction
Chandrika November 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज करने का ऐलान, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव की चेतावनी
Next Article पेंशनर्स का धरना दूसरे दिन भी जारी, 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का करेंगे घेराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?