शिमला, संजू-: जिला शिमला महिला मोर्चा की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रीना शर्मा ने की। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ तीज पर्व मनाया तथा एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और तीज के रंग में सजकर उत्सव का आनंद लिया। मौके पर लोक परंपराओं और संस्कृति से जुड़े माहौल ने कार्यक्रम को खास बना दिया। महिलाओं ने आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ पर्व की खुशियां भी साझा कीं।
इस अवसर पर सुधा भारद्वाज, पूर्व शिमला मेयर सत्याकौंडल, पूर्व सक्षम गुड़िया बोर्ड उपाध्यक्ष रूपा शर्मा सहित प्रेम चौहान, लता शर्मा, अनिता सूद, ब्रिज सूद, मीनाक्षी गोयल, रंजना गंगटा, डिंपल चंदेल, नेहा ठाकुर, पार्षद रचना शर्मा, निशा ठाकुर, आशा शर्मा, किमी सूद, बिंदु सूद, संजना चौहान, अमृता चौहान और प्रज्वल सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।जिला अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि हरियाली तीज जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एवं आपसी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
