By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मझवाड़ में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मझवाड़ में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक
himachalNews

मझवाड़ में गूंजा नशे के खिलाफ संदेश, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जागरूक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/30 at 6:27 PM
Share

मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत मंडी जिला की ग्राम पंचायत मझवाड़ में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास समिति सदर मंडी के अध्यक्ष नारायण सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब सात पंचायतों के महिला मंडलों, स्कूली बच्चों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान समूह गान, एकल गान, कविता और नाटक के माध्यम से लोगों को चिट्टे और अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। मुख्यातिथि नारायण सिंह गुलेरिया ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नारायण सिंह गुलेरिया ने कहा कि चिट्टे जैसी सामाजिक बुराई का अंत समाज, प्रशासन और सरकार के बेहतर तालमेल से ही संभव है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर आम जनता और महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को मजबूती दे सकती है। उन्होंने लोगों से एंटी चिट्टा अभियान का हिस्सा बनकर हिमाचल प्रदेश को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत मझवाड़ की ओर से विभिन्न संगठनों और समूहों के सहयोग से किया गया। समारोह में जिला पंचायत प्रधान हरिश्चंद्र, उपप्रधान हरीश कुमार, जिला परिषद सदस्य धर्मपाल ठाकुर, बीडीसी सदस्य देविराम, सभी वार्ड पंच, पूर्व प्रधान अमर चंदेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi Message against drug abuse resonates in Majhwad
Chandrika August 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देहरा में CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला: बोले- भ्रष्टाचार की कमाई का पूरा हिसाब होगा
Next Article 4 करोड़ की लागत से सुधरेगा संपर्क मार्ग, रावलाक्यार में वन महोत्सव के तहत रोपे 80 देवदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

4 करोड़ की लागत से सुधरेगा संपर्क मार्ग, रावलाक्यार में वन महोत्सव के तहत रोपे 80 देवदार

Ago

देहरा में CM सुक्खू का BJP पर बड़ा हमला: बोले- भ्रष्टाचार की कमाई का पूरा हिसाब होगा

Ago

बिलासपुर में लंपी वायरस का प्रकोप घटा, 76 पशु हुए स्वस्थ; 7,371 पशुओं का टीकाकरण

Ago

चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला मोड़ पर पलटा, बड़ा हादसा टला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?