By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, सुरेश ठाकुर बोले—‘हक की लड़ाई जारी रहेगी’
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, सुरेश ठाकुर बोले—‘हक की लड़ाई जारी रहेगी’
himachalNews

पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, सुरेश ठाकुर बोले—‘हक की लड़ाई जारी रहेगी’

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/07 at 3:51 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला-:पेंशनरों की लंबित देनदारियों और महंगाई राहत के भुगतान को लेकर हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सरकार और पेंशनर संगठन आमने-सामने आ गए हैं। पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर पेंशनरों की मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया।सुरेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा विधानसभा में पेंशनरों के बकाया भुगतान को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों को लंबित राशि का पूरा भुगतान किए जाने की बात जमीनी स्थिति से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पेंशनरों की देनदारियां अभी भी लंबित हैं।उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लीव एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान पूरी तरह नहीं हो पाया है। ठाकुर के अनुसार, सरकार की ओर से जारी भुगतान संबंधी अधिसूचनाओं में भी पहले कई विसंगतियां सामने आई थीं, जिन्हें संगठन के प्रयासों के बाद संशोधित करवाया गया।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा पेंशनरों की देनदारियों को लेकर पेश किए जा रहे आंकड़े वास्तविक स्थिति को स्पष्ट नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि बयानबाजी के बजाय सरकार को पेंशनरों के लंबित मामलों का वास्तविक आंकड़ा सार्वजनिक करना चाहिए।ठाकुर ने 15 प्रतिशत महंगाई राहत (DA/DR) के लंबित होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण पेंशनरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सितंबर के अंतिम सप्ताह में धरना-प्रदर्शन सहित आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि टकराव के बजाय बातचीत के माध्यम से पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

TAGGED: Dharamshala pensioners meeting
Chandrika September 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पौधारोपण को जनअभियान बनाने की पहल, ‘एक पौधा कुटुंब के नाम’ के तहत पोर्टमोर स्कूल में रोपे पौधे
Next Article युवाओं की बेरुखी और फैकल्टी संकट से बंद हुआ बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कैदियों को हुनर से आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 11 सितंबर को बनगढ़ सुधारगृह में कार्यक्रम

Ago

सोलन में अमन उर्फ मन्नी हत्याकांड का खुलासा, नशे के पैसों को लेकर चल रही थी पुरानी रंजिश

Ago

2027 के रण के लिए भाजपा ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं में भर रही जोश

Ago

किराने की दुकान से सिलेंडर, चीनी की बोरी, चॉकलेट और तेल समेत 50 हजार का सामान चोरी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?