By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हमीरपुर में रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हमीरपुर में रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना
himachalNews

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, हमीरपुर में रैली निकाल केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/07 at 5:04 PM
Share

हमीरपुर,अरविंद-:बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने सोमवार को शहर में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी के लिए परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का सबसे अधिक असर गरीब और आम लोगों पर पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि तेल, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चीनी के बढ़ते दामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब आदमी की चाय तक फीकी हो गई है। वहीं, प्याज के दाम बढ़ने से लोगों की आंखों में आंसू आ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार पर की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए सुमन भारती शर्मा ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े कारोबारियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, जबकि आम आदमी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और उसे राहत नहीं मिल रही है।उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आपदा के दौरान केंद्र से प्रदेश को अपेक्षित विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता के बावजूद प्रदेश को राहत के रूप में पर्याप्त धनराशि नहीं मिली।सुमन भारती शर्मा ने केंद्र पर हिमाचल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी हर मंच पर मजबूती से उठाती रहेगी।

TAGGED: Hamirpur Congress launches a protest against inflation
Chandrika September 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बालीचौकी में बेकाबू ट्रैवलर को चालक ने लेंटर से टकराकर रोका, 10 यात्रियों की बची जान
Next Article हरोली में नशे के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हरोली में नशे के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Ago

बालीचौकी में बेकाबू ट्रैवलर को चालक ने लेंटर से टकराकर रोका, 10 यात्रियों की बची जान

Ago

युवाओं की बेरुखी और फैकल्टी संकट से बंद हुआ बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम

Ago

पेंशनरों के बकाया भुगतान पर सरकार को घेरा, सुरेश ठाकुर बोले—‘हक की लड़ाई जारी रहेगी’

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?