By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित
himachalNews

रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/03 at 6:07 PM
Share

शिमला-: महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर “मेरा भारत–मेरी ज़िम्मेदारी” पहल के तहत शिमला में व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत, शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वयंसेवकों तथा निफ़ा एनजीओ, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्वच्छता अभियान की शुरुआत रिज मैदान से की गई और स्वयंसेवकों ने जाखू हनुमान मंदिर तक जाने वाले मार्ग के दोनों ओर सफाई की। इसके साथ ही जाखू मंदिर परिसर में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री शामिल थी।

अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरे का उचित निपटान करने की अपील की।आयोजकों ने कहा कि शिमला देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐसे में शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बनाए रखना स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं हरित शिमला का संदेश देशभर में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, युवाओं की भागीदारी से ऐसे अभियानों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

TAGGED: Shimla Cleanliness drive
Chandrika October 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एसएफआई बैजनाथ कॉलेज में नई कमेटी का गठन, पम्मी ठाकुर कन्वीनर और शिवानी को-कन्वीनर नियुक्त
Next Article NDPS कार्रवाई तेज: होटल ‘क्वालिटी’ समेत 8 दुकानों का कब्जा अब डमटाल पुलिस के पास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चिंतपूर्णी में गुरदासपुर की संगत ने पेश की सेवा की मिसाल, स्वच्छता का दिया संदेश

Ago

पितृ पक्ष में बदला धार्मिक स्थलों का नजारा, चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Ago

कांगड़ा कला संग्रहालय की नई गैलरियों ने बढ़ाया पर्यटकों का रुझान, विदेशी मेहमान भी हो रहे आकर्षित

Ago

थौला गांव में भाजपा को झटका, दो परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?