By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में HPU इंटर-कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, एसपी सचिन हीरामेठ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में HPU इंटर-कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, एसपी सचिन हीरामेठ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
himachalSports

ऊना में HPU इंटर-कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, एसपी सचिन हीरामेठ ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/07 at 2:03 PM
Share

ऊना, राकेश-: राजकीय महाविद्यालय ऊना की मेजबानी में HPU इंटर-कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का बुधवार को इंदिरा स्टेडियम ऊना में शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ऊना के एसपी सचिन हीरामेठ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने हॉकी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और हैंडशेक कर उनका उत्साह बढ़ाया। इससे पहले खेल विभाग की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एसपी सचिन हीरामेठ ने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को फिट रखने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन और सकारात्मक सोच की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा खेल गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रह सकते हैं।एसपी ने प्रदेश में बढ़ते चिट्टे के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘चिट्टा वॉकथॉन’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। एसपी ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं और खेल के माध्यम से प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

TAGGED: Una HPU Inter-College Hockey Tournament
Chandrika October 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सलूणी के जवाहर स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सांपों से बचाव की दी जानकारी
Next Article राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का गांव-गांव अभियान, रामलाल ठाकुर ने उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, मोदी-ज्ञानेश के मुखौटे पहनकर निकाला रोष मार्च

Ago

गुरु रविदास मंदिर बहडाला में विधायक सतपाल सत्ती ने नवाया शीश

Ago

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का गांव-गांव अभियान, रामलाल ठाकुर ने उठाए सवाल

Ago

सलूणी के जवाहर स्कूल में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को सांपों से बचाव की दी जानकारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?