By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देहरा में गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, एसपी संदीप धवल ने लोगों से की विशेष सतर्कता बरतने की अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देहरा में गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, एसपी संदीप धवल ने लोगों से की विशेष सतर्कता बरतने की अपील
himachalNews

देहरा में गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, एसपी संदीप धवल ने लोगों से की विशेष सतर्कता बरतने की अपील

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/17 at 7:23 PM
Share

देहरा, गुलशन धनोहा-: पुलिस जिला देहरा में सितंबर और अक्टूबर के दौरान सामने आए गुमशुदगी के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन ने चिंता जताई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोहशहरा निवासी 80 वर्षीय रंजना कुमारी घर से लापता हो गई थीं। वहीं, बगड़ियान गांव के 70 वर्षीय रमेश चंद शर्मा के चामुक्खा के समीप ब्यास नदी में डूबने की सूचना मिली थी। इसके अतिरिक्त, घियोरी गांव निवासी 40 वर्षीय शशि कपूर के देहरा के ढलियारा बाजार से लापता होने और हलेड़ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के संसारपुर टैरस से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार का पता लगा लिया गया है, जबकि रमेश चंद शर्मा का शव ब्यास नदी से बरामद किया जा चुका है। दूसरी ओर, रंजना कुमारी और शशि कपूर की तलाश अभी जारी है। उन्हें खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम और डॉग स्क्वॉड की सहायता ली जा रही है।

बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता जरूरी

एसपी संदीप धवल ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि परिवार में कोई बुजुर्ग या व्यक्ति याददाश्त संबंधी समस्या से जूझ रहा है, तो उसकी निगरानी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। ऐसे व्यक्तियों को मोबाइल फोन या जीपीएस डिवाइस उपलब्ध करवाना भी उपयोगी हो सकता है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने परिजनों को अकेला छोड़ने से बचें और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। परिवार की सतर्कता और सामाजिक सहयोग से गुमशुदगी की घटनाओं में जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।

TAGGED: Dehra Rising cases of missing persons
Chandrika October 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बांस की कलाकृतियों से जीवंत हुई कांगड़ा की विरासत, विनय अवस्थी के हुनर ने जीता पर्यटकों का दिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बांस की कलाकृतियों से जीवंत हुई कांगड़ा की विरासत, विनय अवस्थी के हुनर ने जीता पर्यटकों का दिल

Ago

भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन में कांग्रेस पर बरसे राजीव बिंदल, बोले- घुसपैठियों को वोट बैंक बनाना चाहती है कांग्रेस

Ago

चिट्टे के पैसों का महिला के खाते से होता था लेनदेन, चंडीगढ़ से गिरफ्तार आरोपी 

Ago

वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, गांधी चौक पर की नारेबाजी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?